Move to Jagran APP

आजमगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व राज्‍यसभा सदस्‍य पीएल पुनिया धरने पर बैठे तो किया गिरफ्तार

आजमगढ़ के बांसगांव में दो लोगों की मौत के बाद पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू व पीएल पुनिया को प्रशासन ने सर्कि हाउस में कैद कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 01:17 AM (IST)
आजमगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व राज्‍यसभा सदस्‍य पीएल पुनिया धरने पर बैठे तो किया गिरफ्तार
आजमगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व राज्‍यसभा सदस्‍य पीएल पुनिया धरने पर बैठे तो किया गिरफ्तार

आजमगढ़, जेएनएन। बांसगांव में अनुसूचित जाति के दो लोगों की मौत के बाद पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू व राज्‍यसभा सदस्‍य पीएल पुनिया को प्रशासन ने र्सिकट हाउस में कैद कर दिया। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मुख्य गेट के पास अंदर धरने पर बैठे तो बाहर सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने आंदोलन शुरू कर दिया। उधर, महाराष्ट्रके ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस के अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत को पुलिस ने बरदह में रोका तो वे भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। जिले में सियासत गर्माती देख पुलिस ने गिरफ्तारी की, जिसके बाद मामला ठंडा पड़ सका। उधर, प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों मृतकों के स्वजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

loksabha election banner

तरवां थाना के बांसगांव में बीते 14 अगस्त की रात ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बवाल में तो एक बालक की कुचलने से मौत हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्‍य, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री, अनसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं पूर्व मंत्री आरके चौधरी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ति परिवार को ढाढस बंधाने जा रहा था। नितिन राउत मुंबई से गुरुवार सुबह पहुंचे तो शेष नेता एक दिन पूर्व ही आजमगढ़ पहुंचे तो प्रशासन ने अनुमित नहीं दी। र्सिकट हाउस गेट पर भारी फोर्स तैनात कर सभी को कैद कर दिया गया। कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल निकला तो फोर्स का पहरा देख कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गेट फांदने की कोशिश की, जिसे फोर्स ने विफल कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, नितिन राउत अधिकारियों के समझाने के बाद धरने से उठे तो पैदल ही चल दिए। हालांकि बाद में उन्हें सीओ अपनी गाड़ी से जिला मुख्यालय र्सिकट हाउस ले आए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने गिरफ्तारी की बात से इंकार किया है।

उत्तर प्रदेश में गुंडा राज: अजय लल्‍लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहाकि उत्तर प्रदेश में भय का माहौल है। गुंडाराज है और अपराधियों के आगे सरकार घुटने टेक चुकी है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को र्सिकट हाउस में प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता कहीं। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। एक अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या हुई है। उनके स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जाने से रोककर सरकार ने अपने तानाशाही रवैये का परिचय दे रही है। पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। हम कांग्रेसी तानाशाह सरकार से डरने वाले नहीं है। प्रदेश की जनता की एवं संविधान ी रक्षा के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेंगे।

अतिथि धर्म भूल गई उत्तर प्रदेश सरकार : नितिन

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि दूसरे राज्य का मंत्री दूसरे राज्य में अतिथि होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अतिथि धर्म का पालन करना भी भूल गई। कहाकि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। आज हम उनको नमन करते हैं। कहा कि यह ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या नहीं बल्कि राजीव गांधी के पंचायती राज के सपनों की हत्या हुई है। सत्यमेव जयते की हत्या की विधिक मदद और मुकदमें की पैरवी कांग्रेस करेगी।

स्वघोषित अनुसूचित जाति के नेता मायावती चुप: पुनिया

राज्यसभा सदस्‍य पीएल पुनिया ने कहाकि कांग्रेस लगातार अनुसूचित जाति लोगों के उत्पीडऩ का मुद्दे उठा रही है, लेकिन स्वघोषित अनुसूचित समाज की नेता मायावती चुप हैं। कहा कि मौजूदा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों पर राज्य सरकार के संरक्षण में लगातार हमले बढ़े हैं। देश में सबसे अधिक उत्पीडऩ की घटनाएं उत्तर प्रदेश में ही हो रही हैंं। कांग्रेस अनुसूचित जाति के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.