काशी में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश से जनजीवन प्रभावित, पर गंगा आरती में नहीं पड़ी खलल
वाराणसी में अर्नब चक्रवात के कारण सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, सड़कों पर जलजमाव और ...और पढ़ें
HighLights
अर्नब चक्रवात से वाराणसी में सुबह से रिमझिम बारिश।
बारिश के बावजूद गंगा आरती भव्यता से संपन्न हुई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अर्नब चक्रवात का असर वाराणसी में सुबह से ही दिखने लगा था, सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा, सड़कों पर जलजमाव और आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि, इस खराब मौसम का काशी की विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

दशाश्वमेध घाट पर शाम को हुई गंगा आरती पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न हुई, प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे और मां गंगा की आरती में शामिल हुए, गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि काशी की इस विश्व प्रसिद्ध आरती को देखने के लिए प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु घाट पर जुटते हैं।

बताया कि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी अपने हमराहियों के साथ गंगा आरती के दौरान मुस्तैद रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तमाम लोग इस दौरान छाते में तो कई रेनकोट में खुद को सुरक्षित करते नजर आए।
