IIT-BHU की सुमी उपाध्याय को मिली टाटा स्कालरशिप में पहली रैंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक की स्टूडेंट
आइआइटी-बीएचयू की छात्रा सुमी उपाध्याय ने टाटा स्टील के प्रतिष्ठित स्कालरशिप वूमेन आफ मेट्टल में आल इंडिया पहला रैंक हासिल किया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक तीसरे साल की छात्रा सुमी को इस सम्मान के साथ ही कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर भी दिया जा रहा है।
वाराणसी, जेएनएन। आइआइटी-बीएचयू की छात्रा सुमी उपाध्याय ने टाटा स्टील के प्रतिष्ठित स्कालरशिप वूमेन आफ मेट्टल में आल इंडिया पहला रैंक हासिल किया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक तीसरे साल की छात्रा सुमी को इस सम्मान के साथ ही दो लाख रुपये और कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर भी दिया जा रहा है। टाटा स्टील, युवा महिला विज्ञानियों के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए इस स्कालरशिप सम्मान की शुरुआत चार साल पहले की थी। लखनऊ की रहने वाली सुमी वर्ष 2018 में आइआइटी-बीएचयू में प्रवेश लिया था। ज्वाइन किया था और उन्हें यहां पर प्रो. एमजेड खान और अन्य कई प्रोफेसर का काफी सहयोग मिला है। सुमी को यह स्कालरशिप लगातार दो वर्षों तक मिलेगी, इसके बाद इंटर्नशिप करके सीधे टाटा स्टील में नौकरी। सुमी ने बताया कि छात्राओं को सहयोग देने वाला यह अपनी तरह का सबसे अनोखा स्कालरशिप है। विज्ञान व तकनीक में उभरती युवा महिलाओं के लिए यह स्कालरशिप काफी मददगार साबित हो रही है। सुमी ने बताया कि महामारी के बीच इस साल महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। इसमें देश भर से 50 इंजीनियरिंग संस्थानों के करीब 600 से अधिक छात्राओं ने आवेदन दिया था।