Move to Jagran APP

Lockdown जमाखोरी व कालाबाजारी हुई तो लगेगा NSA, मंडलायुक्त Azamgarh ने दी सख्‍त चेतावनी

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने जनपद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हाल में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व जमाखोरी नहीं होनी चाहिए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 08:30 AM (IST)
Lockdown जमाखोरी व कालाबाजारी हुई तो लगेगा NSA, मंडलायुक्त Azamgarh ने दी सख्‍त चेतावनी
Lockdown जमाखोरी व कालाबाजारी हुई तो लगेगा NSA, मंडलायुक्त Azamgarh ने दी सख्‍त चेतावनी

मऊ, जेएनएन। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने जनपद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हाल में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व जमाखोरी नहीं होनी चाहिए। सभी लोग इसे सुनिश्चित करें। यदि ऐसा हुआ तो पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

डीआइजी आजमगढ़ सुभाषचंद्र दुबे ने इसे आगे बढ़ाते हुए स्पष्ट किया कि जमाखोरों व कालाबाजारियों के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंडल स्तरीय दोनों आला अधिकारी शनिवार को यहां पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों के बारे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी ने जनपद के सरकारी अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर न होने पर आश्चर्य जताया और इस संबंध में ठीक जानकारी न दे पाने पर मुख्य चिकत्साधिकारी डा.सतीशचंद्र ङ्क्षसह को निशाने पर लिया।

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने आवश्यक सामानों की उपलब्धता, राशन, आपूर्ति व्यवस्था, शरीरीक दूरी, होम डिलीवरी, निश्शुल्क राशन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, कोरोना महामारी से लडऩे के उपायों आदि की जानकारी ली। वेंटीलेटर के बारे में पूछने पर सीएमओ द्वारा स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर वे भड़क उठीं। बाद में जब पता चला कि सरकारी अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर नहीं है तो उन्होंने तत्काल इसकी व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्राइवेट अस्पतालों में कुल 16 वेंटिलेटर हैं, उनसे बात हो गई है। मंडलायुक्त ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति तक उसकी जरूरत के सामान पहुंचते रहें। कोशिश हो कि लोगों को दुकानों तक न जाना पड़े। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 11 प्रोविजनल स्टोर्स के नंबर आनलाइन कर दिए गए हैं। उनके पास बना दिए गए हैं।

अप्रैल माह में दो बार होगा खाद्यान्न वितरण

खाद्यान्न वितरण के संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि खाद्यान्न का लगभग 98 फीसद उठान हो चुका है। शनिवार की शाम तक पूरी तरह से खाद्यान्न कोटेदारों तक पहुंच जाएगा। एक अप्रैल से वितरण शुरू हो जाएगा। अप्रैल माह में दो बार वितरण होगा। अगला वितरण भी 10 अप्रैल तक कर देना है, वह निश्शुल्क होगा। उसका आवंटन अभी नहींं आया है। 30 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। शुक्रवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम में एक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है। कोटेदारों को शारीरिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सब्जी मंडी में जाएंगे केवल व्यापारी, मुहल्लों में ठेले

उपजिलाधिकारी सदर अतुल वत्स ने बताया कि पूरी सब्जी मंडी में साफ-सफाई कर सैनिटाइजेशन करवा दिया गया है। व्यक्तिगत दूरी मेंटेन करने के निर्देश के साथ ही व्यवस्था करा दी गई है। एक आढ़त पर एक बार में 5 से 10 लोग ही जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए लेखपाल व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने द्वारा फैलाई गई गंदगी वे खुद ही साफ करें। सभी वार्डों में आढ़तियों को नियुक्त कर दिया गया है, वे ठेला-रेहड़ी वालों से आपूर्ति भेजवा रहे हैं। इसके लिए 38 ठेले व 33 टाटा मैजिक को पास दिया गया है, ठेले शहर में व मैजिक नगर पंचायतों में सब्जियां पहुंचाएंगी। थोक विक्रेताओं के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है।

30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में 28 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। अटैच्ड बाथरूम के साथ 10 बेड फंक्शन में हैं। 5 बेड एक साथ हैं। क्वेरंटाइन वार्ड 10 बेड का बनाया जा रहा है। बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज समेत दो अन्य बड़े हास्पिटल्स को अधिग्रहीत करने की तैयारी है, पूरी बिङ्क्षल्डग को क्वारेंटाइन कर दिया जाएगा। सभी नौ सीएचसी को तैयार कर दिया गया है। परदहा अस्पताल जरूरत पडऩे पर पूरी तरह से 30 बेड का आइसोलेटेड हो जाएगा। उससे लगी हुई आरसीटी की बिङ्क्षल्डग को क्वारेंटाइन वार्ड बना दिया जाएगा। बहरहाल दो आइसोलेशन वार्ड चल रहे हैं। जिला अस्पताल और परदहा के 5-5 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। फतहपुर मंडाव अस्पताल को रिजर्व में रखा गया है। उसे जरूरत पडऩे पर पूरी तरह से आइसोलेशन में तब्दील कर दिया जाएगा। सैनिक र्निसंग स्कूल को भी लेने की बात हो गई है।

लाक डाउन के उल्लंघन में हुईं 116 गिरफ्तारियां

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि लाकडाउन होने के बाद इसके उल्लंघन में 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 लोगों को 188 में पाबंद किया गया है। 185 गाड़यिां सीज की गई हैं। 70 हजार रुपये फाइन वसूला गया है। लाक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लाइन में आवश्यक वस्तु बैंक बनाया गया है। इसमेें समाज के लोग आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता करा रहे हैं, पुलिस के जवान जरूरतमंदों को घर-घर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। यदि कोई दुकानदार या ठेले वाला अथवा थोक विक्रेता निर्धारित सूची से अधिक कीमत वसूलता है तो 112 नंबर पर डायल करें, तत्काल पुलिस पहुंचेगी। ओवररेङ्क्षटग कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई निर्धारित कीमत से अधिक मांगे तो दें 112 पर सूचना

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ब्रह्मस्थान स्थित नगर पालिका के सामुदायिक आश्रय स्थल में 40 लोगों के खाने-पीने रहने की व्यवस्था कर दी गई है। पूरे जिले में खाद्यान्न की कहीं कोई कमी नहीं है। कोई भी स्टोर करने के चक्कर में न पड़े। रोज ताजे फल व ताजी सब्जियां आपके घर तक ठेलों के माध्यम से पहुंचती रहेंगी। सामान्य जनजीवन की तरह खरीदारी करें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.