लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड में नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
लक्सा के लक्ष्मी कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जहां भक्तों ने नम ...और पढ़ें

लक्सा लक्ष्मी कुंड में नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा रही मुस्तैद।
HighLights
लक्ष्मी कुंड में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संपन्न।
भक्तिमय माहौल में नम आंखों से दी विदाई।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण कार्यक्रम।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर मां के भक्त भक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में जय माता दी और मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधि-विधान से आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने मां से प्रार्थना की कि देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी का कल्याण हो।
वहीं, विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार अपने हमराहियों एवं चौकी प्रभारी के साथ मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मां दुर्गा की विदाई के साथ श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।
