गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बाबा दरबार, लगाई हाजिरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वाराणसी पहुंचे। राजनाथ सिंह ने संकट मोचन, काशी विश्वनाथ और काल भैरव ...और पढ़ें

वाराणसी में सीएम योगी और राजनाथ सिंह सहित बृजेश पाठक ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन।
HighLights
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी के मंदिरों में दर्शन किए।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने काशी विश्वनाथ में पूजा की।
वाराणसी में होने वाले एयर शो को लेकर लोगों में उत्साह।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो में शामिल होने के लिए सीएम और रक्षा मंत्री एक दिन पूर्व ही काशी पहुंच गए। राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात रक्षा मंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे, जहां विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी गई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि बनारस में पहली बार वायु सेवा का एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंदिर परिसर में मौजूद जनता ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।
