विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में तेज आंधी और बरसात से शहर पानी-पानी, वज्रपात से कई क्षेत्रों की ब‍िजली गुल

By Navneet Ratna PathakEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 07:21 PM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में बुधवार शाम तेज बारिश और आंधी ने मौसम बदल दिया, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुधवार शाम वाराणसी और पूर्वांचल में तेज बारिश-आंधी।

  2. शहर के कई हिस्से जलमग्न, बिजली आपूर्ति बाधित।

  3. वज्रपात से बिजली गुल, विमान संचालन भी प्रभावित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में बुधवार की शाम तेज बरसात और तेज हवाओं से मौसम का रुख बदल बदल गया। शाम छह बजे आसमान में उत्‍तर की ओर से आए घने बादलों ने कब्‍जा जमा ल‍िया। बादलों की ओर से आसमान कब्‍जे में लेने के साथ ही तेज हवाओं का दौर अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते बूंदाबांदी तेज बरसात में बदल गई। 

तेज हवाओं के साथ ही गरज चमक की वजह से वातावरण का रुख बदला और रात गहराने के साथ ही वातावरण का रुख और तल्‍ख होता चला गया। मौसम व‍िभाग ने मानसून के व‍िदा होने के बाद पर‍िस्‍थि‍त‍ियों के एक साथ बदलने का अनुमान जताया गया था लेक‍िन पूरब और उत्‍तर से आए सघन बादलों ने गरज चमक के साथ मौसम का रुख इस तरह बदला क‍ि डेढ़ घंटों में शहर का तमाम ह‍िस्‍सा पानी पानी हो गया। 

3Dasiasec_ir1

सैटेलाइट तस्‍वीरों में बादलों ने पूर्वांचल में जमाया कब्‍जा। 

तेज बरसात की वजह से व‍िमानों के संचालन में जहां बाधा आई तो वहीं दूसरी ओर वज्रपात की वजह से कई क्षेत्रों में आकस्‍म‍िक ब‍िजली कटौती भी करनी पड़ गई। भारी बरसात और तेज हवाओं की वजह से लोग अपने घरों में शाम से ही दुबक गए और जो अनापेक्ष‍ित बरसात की जद में आए उनको भी कहीं स‍िर छ‍िपाना पड़ गया। जबक‍ि आने वाले द‍िनों में इस बरसात का असर कोहरे और ठंड के रूप में तय माना जा रहा है।