Move to Jagran APP

रसोई घर में कई चीजें ऐसी जिनमें गुणों का है खजाना, जानिए विशेषज्ञों से रसोई का सेहत में उपयोग

रसोई घर में कई चीजें ऐसी हैं जिनमें गुणों का खजाना छिपा है। सब्जी में पड़ने वाले लहसुन और अजवाइन स्वाद तो बढ़ाते ही हैं औषधि की तरह भी कार्य करते हैं।

By Edited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 09:44 AM (IST)
रसोई घर में कई चीजें ऐसी जिनमें गुणों का है खजाना, जानिए विशेषज्ञों से रसोई का सेहत में उपयोग
रसोई घर में कई चीजें ऐसी जिनमें गुणों का है खजाना, जानिए विशेषज्ञों से रसोई का सेहत में उपयोग

वाराणसी, जेएनएन। रसोई घर में कई चीजें ऐसी हैं जिनमें गुणों का खजाना छिपा है। सब्जी में पड़ने वाले लहसुन और अजवाइन स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, औषधि की तरह भी कार्य करते हैं। ये दोनों ही आसानी से उपलब्ध हैं और इनके सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें एलीसीन और दूसरे सल्फर यौगिक मौजूद होते हैं। यह भी हैं लाभ -यह एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों के सख्त होने) की गति को धीमा कर देता है। दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। रोजाना सुबह 1 या 2 क्रश किए हुए लहसुन का सेवन करें।

prime article banner

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को रोजाना कुछ लहसुन की कलियों को खाली पेट खाना चाहिए। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो गठिया के दर्द में फायदेमंद होता है।

-लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुणयुक्त होता है। यह सर्दी और खासी में लाभ देता है। इससे ऊपरी श्वसन संक्रमण की गंभीरता भी कम होती है। यह बंद नाक, छींकें आना और आख से पानी आने जैसे एलर्जी के लक्षणों से आराम दिलाने और ठीक करने में मदद करता है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग किया जाता है। पेट की समस्या, कब्ज भी दूर होता है। अजवाइन भी है गुणकारी -अजवाइन वजन घटाने में मददगार है। एक गिलास पानी में रातभर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें सुबह शहद मिलाकर खाली पेट पीने से वजन कम होता है। गठिया रोग में इसकी पोटली बनाकर सेंकने से फायदा होता है। आधा कप अजवाइन के रस में सोंठ मिलाकर पीने से भी गठिया रोग में लाभ होता है।

अजवाइन सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात पाने की अचूक दवा है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और जलनरोधी तत्व सिर्फ छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं। इसके सेवन से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है। वर्जन.. अजवाइन की प्रकृति उष्ण होती है इसलिए इसका सेवन सावधानी से करें। बहुत गर्म मौसम में प्रयोग न करें। लहसुन हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। इससे रक्त परिसंचरण में सुधार लाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिलती है। -डा. टीना सिंघल, चिकित्सक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.