विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इतना भारी कछुआ देखा है? वजन इतना क‍ि बनारस में व‍न व‍िभाग को बोरे में लेकर जाना पड़ा

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 06:56 PM (IST)

वाराणसी के बड़ागांव में एक धान के खेत में करीब 14 किलो वजनी विशाल कछुआ मिला, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी के बड़ागांव में 14 किलो का विशाल कछुआ मिला।

  2. धान के खेत में कछुआ देखकर ग्रामीण हुए आश्चर्यचकित।

  3. वन विभाग ने कछुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा जाएगा।

जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। अभी तक आपने मेडागास्‍कर क्षेत्र आद‍ि के वजनी और भारी भरकम कछुओं को देखा होगा लेक‍िन अपने देश में नदी और तालाबों के कछुए भी भारी होंगे आपको यकीन नहीं होगा। एक कछुआ बनारस में ऐसा खेत में म‍िला ज‍िसे ले जाना वन व‍िभाग के भी सांस फुलाने वाला साब‍ित हुआ। 

थाना क्षेत्र के तिवारीपुर नैनपुर मोड़ पर सोमवार की दोपहर में धान के खेत में करीब 14 किलो वजन का एक विशाल कछुआ मिलने से गांव में कौतूहल मच गया। कछुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच कुछ लोग उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी, जिसके बाद टीम ने कछुए को अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र में कछुआ मिलने की जानकारी पर गांव के ही पवन सिंह और अंकुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पीआरबी- 112 को दी। इसके बाद प्रशासन तक मामला पहुंचा और बाबतपुर वन रेंज के रेंजर पंकज कुमार सिंह ने वनरक्षक प्रतीक कुमार मौर्य को मौके पर भेजा। वनरक्षक कछुए को अपने साथ बोरे में भर कर सुरक्षित ले गए।

रेंजर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कछुए को सारनाथ के वन्यजीव क्षेत्र या गंगा नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि बाढ़ के दौरान पानी के बहाव के साथ नहर के रास्ते कछुआ गांव तक पहुंच गया होगा।खेत में इतने बड़े कछुए को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। समय रहते वन विभाग को सूचना मिलने से कछुए को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में पहुंचाने की पहल हो सकी।