विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90 प्रतिशत ड्रॉपआउट बेटियां सिर्फ शोहदों की वजह से, अनाज बैंक के अयोजन में जताई च‍िंंता

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 05:20 PM (IST)

काशी में अनाज बैंक के 12वें स्थापना दिवस पर मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और शोहदों ...और पढ़ें

अनाज बैंक के कार्यक्रम में मिशन शक्ति ने शोहदों से बेटियों की सुरक्षा पर दिया जोर।

अनाज बैंक के कार्यक्रम में मिशन शक्ति ने शोहदों से बेटियों की सुरक्षा पर दिया जोर।

HighLights

  1. अनाज बैंक का 12वां स्थापना दिवस, मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।

  2. शोहदों के कारण 90% बेटियों के स्कूल छोड़ने पर चिंता।

  3. महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में अनाज बैंक की स्थापना 13 अक्टूबर 2015 को हुई थी, अनाज बैंक वृद्ध, विधवा, तलाकशुदा एवं सड़क पर रहने वाले निराश्रित परिवारों को अनाज देता है। अनाज बैंक का मूल मंत्र है “कोई भी भूखा न सोए”।

अनाज बैंक की निकासी खाताधारक परिवार की महिलाएं ही होती हैं। अनाज बैंक अब तक 2609 परिवारों तक अनाज पहुंचा चुका है। भूख की पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए अनाज बैंक 12 वर्षों से अनवरत कार्य कर रहा है। अनाज बैंक के 12 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सुभाष भवन लमही में किया गया।

मिशन शक्ति की लालपुर थाना क्षेत्र की प्रभारी आकांक्षा मिश्रा ने मिशन शक्ति की पुस्तिका बांटकर महिलाओं को जागरूक किया। आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि किसी भी महिला या लड़की को कोई भी परेशान करता है या पीछा करता है तो तुरंत 1090 पर फोन करें, मिशन शक्ति की टीम तुरंत पहुंचेगी।

जो लड़की अपना नाम नहीं बताना चाहती है उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। स्कूल जाने वाली लड़कियों को जागरूक रहना जरूरी है। मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा के लिए है। हम हमेशा बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। शोहदों और मजनुओं की खैर नहीं।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि मिशन शक्ति बेटियों के लिए एक विश्वास के रूप में उभरा है। मिशन शक्ति के बाद लड़कियों के स्कूल छोड़ने की घटना में कमी आयी है। गली मोहल्लों में आवारा घूमने वाले शोहदों की सूची बनाई जानी चाहिए और ऐसे स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा होने से माहौल बदल गया है।

मुस्लिम मुहल्लों में छेड़खानी की समस्या अधिक है लेकिन वहां की महिलाएं बोल नहीं पाती हैं। लोकलाज के भय से महिलाओं की चुप्पी शोहदों का मन बढाता है। मिशन शक्ति से महिलाएं जागरूक हुई हैं और इसके अच्छे परिणाम आ रहे है। अनाज बैंक द्वारा मिशन शक्ति की प्रभारी आकांक्षा मिश्रा ने 55 नए महिला खाताधारकों को अनाज वितरित किया।