Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी से आधा दर्जन वार्ड बनेंगे मॉडल, 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे जलापूर्ति कनेक्शन, गली सुधार और लाइटिंग पर

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्ड मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किए जाएंगे। इस पर सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:15 PM (IST)
स्मार्ट सिटी से आधा दर्जन वार्ड बनेंगे मॉडल, 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे जलापूर्ति कनेक्शन, गली सुधार और लाइटिंग पर
स्मार्ट सिटी से आधा दर्जन वार्ड बनेंगे मॉडल, 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे जलापूर्ति कनेक्शन, गली सुधार और लाइटिंग पर

वाराणसी, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्ड 'मॉडल वार्ड' के रूप में विकसित किए जाएंगे। इस पर सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। कामेश्वर महादेव और राजमंदिर वार्ड के लिए  टेंडर जारी हो गया है। कालभैरव वार्ड में दिसंबर में काम शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

इसके लिए नगर निगम में शनिवार को टेक्निकल बिड पर चर्चा की गई। इसके बाद अब फाइनांशियल बिड निकाली जाएगी तब काम शुरू होगा। नगर निगम में स्मार्ट सिटी के प्रभारी वीएस मल्लिक ने कहा कि मॉडल वार्डों का चयन उसके सांस्कृतिक महत्व के मद्देनजर किया गया है। इसमें काम भी उसी के अनुरूप कराया जाएगा। कहा कि वार्ड के महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे जलापूर्ति के साथ पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाएगा।

वार्ड              प्रस्तावित खर्च

राजमंदिर              13.42 करोड़

जंगमबाड़ी            12.79 करोड़

गढ़वासी टोला,  दशाश्वमेध और

बंगाली टोला         39.18 करोड़

कालभैरव            16.28 करोड़

कामेश्वर महादेव      18.13 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.