यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी के सभी केस की पैरवी में CM योगी आदित्यनाथ को शामिल करेगा विश्व वैदिक सनातन संघ
Gyanvapi Masjid Dispute Case विश्व वैदिक सनातन संघ के मुखिया जितेन्द्र सिंह विसेन ने बताया कि हमने सीएम योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

वाराणसी, जेएनएन। Gyanvapi Masjid Dispute Case: भगवान शिव की नगरी वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद केस की लम्बी समय से चल रही सुनवाई में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी शामिल करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए विश्व वैदिक सनातन संघ के द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को सभी मुकदमों की पावर ऑफ अटार्नी दी जाएगी।
केस की पैरवी की पावर आफ अटार्नी
विश्व वैदिक सनातन संघ के मुखिया जितेन्द्र सिंह विसेन ने बताया कि हमने सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सभी मुकदमों की पैरवी में शामिल करने की योजना बना ली थी। अब उसको मूर्तरूप दिया जा रहा है। हम सीएम योगी आदित्यनाथ को इस केस की पैरवी की पावर आफ अटार्नी देने के लिए 15 नवंबर तक सभी लीगल फॉर्मेलिटी पूरी कर लेंगे।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़े सभी केस की बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्व वैदिक सनातन संघ की ओर से वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़े सभी केस की बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। इस संस्था के प्रमुख जितेन्द्र सिंह विसेन बताया कि ज्ञानवापी से जुड़े जितने भी केस उनकी संस्था में उनके नेतृत्व में लड़े जा रहे हैं उन सभी की पावर आफ अटॉर्नी वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे। इस संबंध में समस्त कानूनी कार्रवाई 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विश्व वैदिक सनातन संघ लड़ रहा ज्ञानवापी परिसर के पांच मुकदमे
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से संबंधित लगभग सभी मुकदमे फाइल कर रखे थे। अब इनके पास पांच केस हैं। इसमें मां श्रृंगार गौरी केस, भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान के अलावा तीन अन्य मुकदमे हैं।
माना जा रहा है कि विश्व वैदिक सनातन संघ सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहा है। अब देखना है कि मुख्यमंत्री का इस पर क्या रुख रहता है।
