वाराणसी: शिवपुर स्थित SBI ब्रांच में चली गोली, महिला कर्मचारी घायल; अस्पताल में इलाज जारी
वाराणसी के शिवपुर स्थित एसबीआई शाखा में शुक्रवार दोपहर एक ग्राहक की लाइसेंसी रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चल गई। इस ...और पढ़ें
HighLights
वाराणसी एसबीआई शाखा में दुर्घटनावश गोली चली।
संविदा कर्मी अनुराधा त्रिपाठी पैर में घायल।
लाइसेंसी रिवाल्वर से हुई यह घटना।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना के चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत क्राइस्ट नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:45 बजे रिवाल्वर गिरने से चली गोली से महिला बैंक कर्मी घायल हो गई।
बताया गया कि गार्ड द्वारा दराज में रखी ग्राहक की रिवाल्वर बैंक कर्मी द्वारा दराज खोलने के दौरान जमीन पर गिर जाने के कारण चली गोली से बैंक में संविदा कर्मी सेवा सारथी के पद पर तैनात गाजीपुर निवासी करीब अनुराधा त्रिपाठी के दाहिने पैर में लगाते हुए दीवार में जा लगी। जिससे वह लहूलहान होकर गिर पड़ी और बैंक में हडकंप मच गया।
आनन फानन बैंक मैनेजर द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए तत्काल घायल महिला को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणो का पता लगाने में जुटी हुई।
मूल रूप से सुजानगंज जौनपुर निवासी लाइसेंसी रिवाल्वर धारक संजीव शुक्ला ने बताया कि वह वर्तमान में शिवपुर के लोढान में किराए के मकान में रहते हैं तथा एनएचएआइ द्वारा करवाए जा रहे रिंग रोड के सर्विस लेन का निर्माण उनकी कंपनी पीपी पांडेय इंफ्रास्ट्रक्चर जिसमें वह जीएम पद पर तैनात हैं।
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 के आसपास वह क्राइस्ट नगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में योनो अपडेट तथा अपने पासबुक को अपडेट करने पहुंचे। तभी उन्हें याद आया कि उनके पास उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर है तो उन्होंने एहतियातन दरवाजे पर तैनात सुरक्षा गार्ड रामचंद्र यादव को अपने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर रखने के लिए दी और बैंक का काम करने लगे।
इस बाबत सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वह रिवाल्वर लेकर मुख्य द्वार के समीप बने काउंटर की दराज में असलहा को रख दिया। तभी करीब 2:40 के आसपास बैंक में संविदा पर काम करने वाली सेवा सारथी अनुराधा त्रिपाठी दराज को खोलीं तभी रिवाल्वर नीचे गिर पड़ी और उससे गोली चल गई। घटना के बारे में बैंक मैनेजर मनोज कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए जानकारी दी गई है पुलिस सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है। महिला की हालत खतरे के बाहर बताई गई है।
