वाराणसी में एयर शो के बाद घाटों पर छोड़ा अकूत कचरा, ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने संभाला सफाई का जिम्मा
वाराणसी में एयर शो के बाद गंगा घाटों पर फैले प्लास्टिक और कचरे को ग्रीन आर्मी की 20 महिलाओं ने ...और पढ़ें

वाराणसी में एयर शो के बाद गंगा घाटों पर गंदगी, ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने संभाला सफाई का जिम्मा।
HighLights
एयर शो के बाद गंगा घाटों पर फैला कचरा।
ग्रीन आर्मी की 20 महिलाओं ने की सफाई।
प्लास्टिक, बोतलें, पॉलिथीन हटाकर घाट स्वच्छ किए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वायु सेना की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय एयर शो के बाद गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ ने प्लास्टिक और गंदगी फेंके थे। ग्रीन आर्मी की 20 महिलाओं ने सोमवार को सामनेघाट, संत रविदास घाट, असि घाट तथा गंगा उस पार के घाटों की सफाई की।
ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने रास्ते और घाट पर बिखरे पानी की बोतल , पालीथिन और कूड़ा कचरा को इक्कठा कर शहर से दूर उसका निस्तारण किया । ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा की
एयर शो कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण और आगंतुकों के स्वागत हेतु प्रशासन ने ग्रीन आर्मी की ड्यूटी भी लगाई थी। जिसका संपादन इन्होंने कुशलतापूर्वक किया। सफाई अभियान में संस्था के अध्यक्ष रवि मिश्रा, श्यामाकांत, दिव्यांशु उपाध्याय, संदीप गुप्ता, नितेश जायसवाल, गौरव और फौजी उपस्थित थे।
