चंदौली में पिपरी के प्रधान की करेंट लगने से मौत, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह पांच बजे के करीब जोरदार बरसात हो रही थी उसी समय ग्राम प्रधान पंखे को हटा रही थीं कि करेंट की चपेट में आ गईं।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 09:52 AM (IST)
चंदौली, जेएनएन। धीना थाना के कमालपुर के पास पिपरी ग्राम प्रधान सुमन राय (47) की करेंट लगने से मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के करीब जोरदार बरसात हो रही थी उसी समय ग्राम प्रधान पंखे को हटा रही थीं कि करेंट की चपेट में आ गईं। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक करेंट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना लगते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें