विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी में किया अपना नामांकन, सपाइयों का उमड़ा हुजूम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 07:17 PM (IST)

आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। ...और पढ़ें

वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने भरा नामांकन, सपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब।

वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने भरा नामांकन, सपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब।

HighLights

  1. आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक खंड से नामांकन दाखिल किया।

  2. नामांकन से पहले भारत माता मंदिर से विशाल जुलूस निकला।

  3. उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और अधिवक्ताओं के मुद्दे उठाए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व भारत माता मंदिर से आयुक्त कार्यालय, कचहरी तक समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्रों, नौजवानों एवं स्नातक मतदाताओं की बड़ी भागीदारी के साथ नामांकन जुलूस निकाला गया।

जुलूस के आरंभ से पहले प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भारत माता को नमन किया। इसके बाद जुलूस मलदहिया चौराहे की ओर रवाना हुआ, जहाँ उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस कचहरी की ओर बढ़ा, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया।

इस नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान तथा स्नातक मतदाता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे जुलूस के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

नामांकन के दौरान आशुतोष सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में भेजा था। आप सभी के प्यार, सहयोग और परिश्रम से चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सड़क से सदन तक शिक्षकों, छात्रों, नौजवानों एवं अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया है। शिक्षा मित्रों की समस्याओं, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, छात्रसंघ बहाली तथा छात्रों और नौजवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उन्होंने विधान परिषद में उठाया है।

कहा कि आने वाले समय में भी वह स्नातक मतदाताओं, छात्रों, नौजवानों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और उनके लिए संघर्ष करने का काम जारी रखेंगे।

इस नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, छात्र, नौजवान एवं बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से इस जुलूस में सांसद विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, विधायक लकी यादव, विधायक प्रभू नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड", पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा, सत्यनारायण राजभर, जिला प्रवक्ता संतोष यादव "बबलू" सहित अनेक नेता शामिल थे।