Move to Jagran APP

अनपढ़ किशोरियों को सक्षम बनाएगी सरकार, देगी अनुपूरक आहार

आजमगढ में 11 से 14 वर्ष की अनपढ़ किशोरियों को आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने के लिए सरकार ने किशोरी बालिका योजना की शुरुआत की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 03:35 PM (IST)
अनपढ़ किशोरियों को सक्षम बनाएगी सरकार, देगी अनुपूरक आहार
अनपढ़ किशोरियों को सक्षम बनाएगी सरकार, देगी अनुपूरक आहार

आजमगढ़, (जयप्रकाश निषाद)। जनपद की 11 से 14 वर्ष की अनपढ़ किशोरियों को आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 'किशोरी बालिका योजना' शुरू की है। इसके तहत किशोरियों को अनुपूरक आहार उपलब्ध कराया जाएगा और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों का हेल्थ कार्ड भी बनाया जाएगा। ताकि उनका उपचार भी बेहतर किया जा सके। सरकार हर किशोरी पर प्रतिदिन लगभग साढे़ नौ रुपये खर्च करेगी। इस तरह की किशोरियों का आधारकार्ड हर हाल में जरूरी है। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है। जनपद स्तरीय समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, पंचायत समिति के प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला श्रम अधिकारी सदस्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा नामित विशेषज्ञ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी को सचिव बनाया गया है। ब्लाक स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्तरीय जनसंपर्क अधिकारी, अवर अभियंता जन संसाधन को सदस्य बनाया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। ग्राम स्तरीय समिति में ग्राम पंचायत की महिला सदस्य अध्यक्ष, आशा व एनएम, स्वयं सहायता समूह प्रमुख, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक, ग्राम समुदाय की आधारित संस्था के प्रतिनिधि, सखी को सदस्य बनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सदस्य संयोजक बनाया गया है। जनपद में किशोरियां की संख्या 3932: सितंबर 2018 के सर्वे के अनुसार 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों की संख्या 3932 है। इस किशोरियों का आधारकार्ड हर हाल में मार्च 2019 तक बनवा लेना है। इन बालिकाओं को टेकहोम राशन के रूप में वर्ष में 300 दिन अनुपूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन्हें दैनिक रूप से 600 कैलोरी एवं 18-20 ग्राम प्रोटीन तथा माइक्रोन्यूट्रीएंट प्राप्त होगा। यह दिया जाएगा खाद्य पदार्थ : मोटा अनाज के रूप में रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का, कोदो, कठिया गेहूं, देसी काला चना, अरहर की दाल, देशी घी। हर दिन क्रमश: 20, 70, 40,60,20, 50, 100, 40, 4.5 ग्राम। ऐसे पहुंचाई जाएगी सामग्री : जनपद के बाल विकास परियोजना कार्यालय और नेफेड संस्था द्वारा यह किशोरियों तक पहुंचाया जाएगा। बाल विकास परियोजना कार्यालय से आंगनबाड़ी केंद्रों तक खाद्य सामग्री का परिवहन मध्याह्न भोजन व्यवस्था के अनुरुप जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। सरकार के आदेश पर सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। जनपद के सभी 3733 आंगनबाड़ी केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को इस योजना का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। -इफ्तेखार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.