युवा हमारी पूंजी, यह अब संवरेंगे
जागरण संवाददाता, वाराणसी : राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि वर्ष 2025 तक सारी दुनिया में भारत सबस
जागरण संवाददाता, वाराणसी : राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि वर्ष 2025 तक सारी दुनिया में भारत सबसे बड़ा युवा देश हो जाएगा. युवा ही देश की पूँजी है। मैं 28 विश्वविद्यलयों का कुलाधिपति हूं। केवल इस वर्ष में 15.60 लाख छात्रों का उपाधियां दी गई हैं, इसमें विशेष बात यह है कि 51 प्रतिशत लड़कियां और महिलाएं हैं। जो पूरे देश और प्रदेश के लिए शुभ संकेत हैं, यहां पर बनारस और इलाहाबाद यूनीवर्सिटी है, जहां से सर्वाधिक युवा बाहर निकल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन के चलते देश विकास के पथ पर तेजी से चल पड़ा है। स्टार्ट अप, स्टैंड अप व स्किल इंडिया के जरिये देश में विकास और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। इन सारी योजनाओं से अब सुंदर फल निकलने शुरू हो गए हैं, जो अब बनारस में दिखने लगा है। यह युवाओं के लिए विकास का नया रास्ता खुल गया है। अपने शरीर में जिस प्रकार धमनियां होती है, उसी प्रकार विकास में राजमार्ग धमनियां होती हैं। राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशसा करते हुए कहा कि उन्हें हम प्रदेश में गडकरी के नाम से जानते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उन्हें 'गड़करी' कहकर संबोधित किया जाता है। 'गड़' मतलब किला यानी वे किला होने के साथ ही सड़क निर्माण में बड़े कीर्तिमान बनाते चले जा रहे हैं। वह जिस रफ्तार से प्रदेश और देश में नेशनल हाइवे और सड़कें बना रहे हैं, उसकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कायदे से हो रही है। खास बात यह है कि अब समय पर काम पूरे कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने विकास कार्य में लेटलतीफी खत्म कर दी है, यूं कहें कि उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश की राह पर तेजी से चल पड़ा है।