राज्यपाल ने बजड़े से निहारी घाटों की छटा, गंगा आरती
वाराणसी : राज्यपाल राम नाईक ने पत्नी व बेटी के साथ बजड़े से घाटों की छटा निहारी और गंगा आर
वाराणसी : राज्यपाल राम नाईक ने पत्नी व बेटी के साथ बजड़े से घाटों की छटा निहारी और गंगा आरती की झांकी का दर्शन भी किया। वे सायंकाल अस्सी घाट से बजड़े पर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और आरती में शामिल हुए। इस बीच गंगधार से गुजर रही श्रीराम कथा मंदाकिनी शोभायात्रा के बारे में जानकारी ली और हाथ जोड़ प्रणाम किया। भाव विभोर राज्यपाल ने गंगा, घाटों की छटा और नैत्यिक आरती के संबंध में बात भी करते रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से चितरंजन पार्क से ही श्रद्धालुओं को घाट पर जाने रोक दिया गया था। साथ ही नावों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशात मिश्र ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न व प्रसाद भेंट किया। रात 8.30 बजे वापस डीरेका निकल गए।
--------
डीरेका में किया विश्राम
सुबह 10.55 पर राज्यपाल राम नाईक डीरेका पहुंचे। यहां से दोपहर में बड़ालालपुर स्थित दीन दयाल हस्तकला संकुल में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया, फिर वापस डीरेका आए। दोपहर के भोजन व आराम के बाद पत्नी व बेटी संग 5.45 बजे गंगा आरती देखने निकले। आरती के बाद रात्रि विश्राम के लिए लगभग नौ बजे डीरेका वापस पहुंचे।