गणतंत्र दिवस : गूगल ने डूडल बना कर देश के गणतंत्र दिवस पर दी डिजिटल बधाई
70वां गणतंत्र दिवस : डिजिटल दुनिया मे अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया जा रहा है, दरअसल यह अनोखा गणतंत्र दिवस गूगल की ओर से मनायी जा रही है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 10:52 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 10:52 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं दूसरी ओर डिजिटल दुनिया मे अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया जा रहा है। दरअसल यह अनोखा गणतंत्र दिवस गूगल की ओर से मनायी जा रही है। गूगल ने इस बार डूडल बनाकर गणतंत्र दिवस को समर्पित किया है।
गूगल समय समय पर डूडल बना कर बड़े महत्वपूर्ण दिवसों और व्यक्तित्वों को समर्पित करता रहा है। इसी कड़ी में देर रात से गूगल ने अपने सर्च इंजन गूगल सर्च में गणतंत्र दिवस को यह डूडल समर्पित कर भारतीय गणतंत्र की कहानी भी खोज विकल्प में शामिल किया है। गूगल के इस डूडल में देश भी की छवि को शामिल करते हुए रंग बिरंगे भारत की झांकी सजाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें