गोदौलिया पार्किंग में चार मंजिल तक लिफ्ट होंगे 375 वाहन, बनारस का पहला मल्टीलेवल पार्किंग
वाराणसी स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों का दावा है कि 31 मार्च तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा लेकिन अब तक 75 फीसद ही कार्य हो सका है। इससे उम्मीद है कि जून से पहले निर्माण पूर्ण नहीं होगा। प्रवेश पर टू ह्वीलर के लिए क्युइंग एरिया होगी।
वाराणसी, जेएनएन। मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा अब तक दिल्ली जैसे महानगर में देखने को मिलती रही है लेकिन अब यह बनारस में भी दिखेगी। खास यह कि चार मंजिल तक 375 वाहन लिफ्ट होंगे। इसके लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं। इनमें दो लिफ्ट में निकासी व प्रवेश का इंतजाम होगा तो तीसरी लिफ्ट सर्विस के लिए होगी। इसके निर्माण में कुल 21.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
योजना ने मूर्त रूप ले लिया तो जल्द ही स्मार्ट सिटी की राह पर आगे बढ़ रहे बनारस को जाम के झाम से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही शहर को पहला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम भी मिल जाएगा। जिसकी वजह से शहर को एक विशेष पहचान भी मिलेगी।
05 | भूतल ग्राउंड प्लस फोर फ्लोर |
03 | व्यावसायिक लिफ्ट |
375 | गाड़ियों की क्षमता |
30 | दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर |
01 | पुलिस बूथ |
01 | जलकल पंपिंग रूम |
01 | सूचना डेस्क |
वाराणसी स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों का दावा है कि 31 मार्च तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा लेकिन अब तक 75 फीसद ही कार्य हो सका है। इससे उम्मीद है कि जून से पहले निर्माण पूर्ण नहीं होगा। प्रवेश पर टू ह्वीलर के लिए क्युइंग एरिया होगी जिससे गाडिय़ां मुख्य सड़क को बाधित किए बिना आ सकेंगी। ग्राउंड प्लस चार मंजिल पार्किंग बन रहा है। ग्राउंड में 30 दुकानें बनाई जाएंगी। यहां पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
फायर फाइटिंग मानकों के अनुरूप अलग से एक फायर स्टेयरकेस का प्रविधान किया जा रहा है। पूरी बिल्डिंग स्टील स्ट्रक्चर पर बन रही है। आसपास के धरोहर को परिलिक्षित करने के उद्देश्य इसकी बनारस की वास्तु शैली में पारंपरिक ढंग से रंगाई की जाएगी। व्यवस्थित आपरेशन व मेंटेनेंस के लिए टेंडर के माध्यम से संस्था का चयन किया जाएगा जो पाॄकग सुविधा को सुगम व व्यवस्थित तरीके से संचालन कर सकेगी।