Move to Jagran APP

सोनभद्र के कोन इलाके में लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपित गिरफ्तार

सोनभद्र के कोन इलाके में लड़कियों की एक जागरूकता के चलते सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपितों पर शिकंजा कस गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 12:24 AM (IST)
सोनभद्र के कोन इलाके में लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपित गिरफ्तार
सोनभद्र के कोन इलाके में लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपित गिरफ्तार

सोनभद्र, जेएनएन। लड़कियों की एक जागरुकता के चलते सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपितों पर शिकंजा कस गया। अगर ये लड़कियां हिम्मत नहीं जुटाई होतीं तो संभव है ये दरिंदे और भी घटनाओं को अंजाम देते। और दूसरी लड़कियां या महिलाएं ऐसे बदमाशों का शिकार बनतीं। दरअसल, इसी हिम्मत की बदौलत कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसका पर्दाफाश रविवार को झारखंड के गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने किया। 

loksabha election banner

एसपी ने बताया कि 19 जुलाई को यूपी की दो लड़कियां अलग-अलग मोटरसाइकिल से दो लड़कों के साथ नगर ऊंटारी से यूपी स्थित अपने गांव लौट रही थी। नगर ऊंटारी के बराईटांड जंगल में उनका पीछा करते हुए पहले तीन लड़के वहां पहुंचे उसके बाद उन तीनों ने फोन कर और चार लड़कों को बुला लिया था। उसके बाद दोनों लड़कियों को जंगल में अलग-अलग स्थान पर ले गये और उन्हें पेड़ में बांध दिया। आरोपितों ने उनके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गए। लड़कियां हिम्मत दिखाते हुए नगर उंटारी थाना पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पर्दाफाश के लिए बंशीधर नगर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। तीन दिनों तक झारखंड एवं यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में छिपे आरोपितों को कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपित नगर ऊंटारी के चेचरिया गांव का सदाम आलम उर्फ सौदागर था। वह भी पुलिस की गिरफ्त में है। इसके अतिरिक्त नगर ऊंटारी थाने के चेचरिया गांव निवासी सद्दाम आलम के अलावा उसी गांव के विक्की खान, जावेद खान व अली रजा तथा विशुनपुर गांव के सुफ्रैल खान, शायद खान एवं नेयामद खान को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। घटना को लेकर गांव लड़कियों की हिम्‍मत की चर्चा हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.