छात्राओं के दर्द को दूर करेंगी छात्राएं
जासं, वाराणसी : बीएचयू में छात्राओं की सुरक्षा व यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के ि
जासं, वाराणसी : बीएचयू में छात्राओं की सुरक्षा व यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए यौन उत्पीड़न शिकायत प्रकोष्ठ में पहलीबार छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है। प्रकोष्ठ में विज्ञान संस्थान की छात्रा आरू झा को शामिल किया गया है। आरू का कहना है कि पढ़ाई के साथ ही समाज व महिलाओं के हित के प्रति भी जिम्मेदारी बनती है। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसे वे बखूबी निभाएंगी। लड़की होने के नाते मैं छात्राओं की परेशानी को अच्छी तरह समझ सकती हूं। आरू के अलावा इस टीम में शास्त्र संस्थान की पल्लवी कौशल व बायो इंफारमेटिक्स सेक्शन, एमएमवी के अमित जायसवाल को भी जगह मिली है। मालूम हो कि बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी को लेकर 21-23 सितंबर के बीच छात्राओं पर लाठीचार्ज, मारपीट, बवाल व आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने प्रकोष्ठ में छात्राओं को भी शामिल करने की घोषणा की थी।