वाराणसी में सरे राह युवती का स्कार्पियों में हुआ अपहरण, चौंकाने वाली कहानी सामने आई
वाराणसी के रोहनिया में एक युवती को स्कार्पियो में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसे अपहरण माना गया। ...और पढ़ें

वाराणसी रोहनिया में युवती को जबरन ले जाने का वायरल वीडियो, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई।
HighLights
रोहनिया में युवती को स्कार्पियो में ले जाने का वीडियो वायरल।
पुलिस ने अपहरण की बात को खारिज किया, परिजन ले जा रहे थे।
युवती प्रयागराज की थी, प्रेमी के साथ जाने को तैयार थी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में रोहनिया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कार्पियो सवारों ने सरे राह एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की। सड़क पर ही हंगामा काफी देर तक मचा रहा। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। रात के समय युवती के अपहरण का मामला संगीन जानकार पुलिस के होश उड़ गए।
वायरल वीडियो के बाद आनन फानन पुलिस ने जानकारी शुरू की तो युवती के अपहरण की कहानी सामने आई। हालांकि वायरल वीडियो में कोई भी युवती को बचाने नहीं आया और पुलिस भी इस वीडियो में नजर नहीं आ रही है। जबकि युवती बालिग बताई गई है। पुलिस के अनुसार युवती के परिजन ही उसे पकड़ कर ले जा रहे थे। इस बात की जानकारी संबंधित थाने से जारी कर पूरे मामले को स्पष्ट किया गया।
पुलिस ने जानकारी के बाद बताया कि युवती के अपहरण का यह मामला नहीं है। पूछताछ में सामने आया कि युवती प्रयागराज की है जो अपने प्रेमी के साथ जाना चाह रही थी। परिजन को ढूढ़ने के दौरान वह मिल गई और परिजन ही उसे पकड़ कर ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल के सामने शुक्रवार की रात एक कार सवार पहुंचे जो वहां मौजूद एक युवती को जबरदस्ती ले जाने लगे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
इसके बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि युवती प्रयागराज की रहने वाली है। अपने ही रिश्तेदार के साथ बिना बताए वाराणसी आ गई थी। युवती को खोजते हुए उसके पिता और स्वजन की निगाह लड़की पर पड़ी।
युवती को देखने के बाद रुककर पहले उसे मनाने की कोशिश किए लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसके पिता और परिवार के लोग जबदस्ती वाहन में बैठाकर चले गए। वायरल वीडियो की सूचना पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता से बात किया। इस मामले में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है।
