जौनपुर में हर्ष फायरिंग में किशोरी को लगी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में राम बचन शर्मा के घर शाहगंज से आई बरात में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोरी घायल हो गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:14 AM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में राम बचन शर्मा के घर शाहगंज से आई बरात में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोरी घायल हो गई। बाराती नाचते गाते हुए द्वार पूजा लगाने जा रहे थे कि इसी बीच बरात बजरंग नगर चौकी के नजदीक पहुंची तो बरातियों में से एक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पास में खड़ी राखी (15 वर्ष) पुत्री सुरेश खरवार के पैर में गोली जा लगी।
आनन-फानन में लड़की को बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हर्ष फायरिंग करने वाले के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध हो पाई है कि कौन बारात में हर्ष फायरिंग कर रहा था। सवाल यह भी उठ रहा इसके अलावा चौकी के समीप ही यह घटना हुई क्या उस समय कोई पुलिस वाला वहां मौजूद नहीं था, जो इस तरह की घटना को देख सके। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें