वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 26 वर्ष बाद हुई दिन में गंगा आरती
चंद्रग्रहण होने के कारण वाराणसी में आज दोपहर में गंगा आरती हुई। गंगा आरती आज ग्रहण के सूतक काल से पहले समाप्त हुई।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 06:50 PM (IST)
वाराणसी (जेएनएन)। बाबा भोले की नगरी वाराणसी में आज गंगा आरती का एक रिकार्ड बन गया। वाराणसी में आज दिन में गंगा आरती हुई। इसके साक्षी हजारों लोग बने।
चंद्रग्रहण होने के कारण वाराणसी में आज दोपहर में गंगा आरती हुई। गंगा आरती आज ग्रहण के सूतक काल से पहले समाप्त हुई।
26 वर्ष में पहली बार दशाश्वमेध घाट पर दोपहर में हुई प्रसिद्ध गंगा आरती। दोपहर में भी आरती होने के बाद भी घाट पर हजारों लोग उसको देखने उमड़े थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें