जौनपुर में तालाब में डूबने से बचे चार किशोर, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Jaunpur news
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में तालाब में नहा रहे चार किशोर डूबने से बच गए। चारों बच्चे एक ही गांव के हैं।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 04:31 PM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में तालाब में नहा रहे चार किशोर डूबने से बच गए। चारों बच्चे एक ही गांव के हैं। रविवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे सैफ अली (7), दानिश खान (10), मो. कैफ (7) व चार वर्षीय रेहान तालाब में नहा रहे थे। सभी आस-पास के ही घरों के हैं। घरवालों को पता भी नहीं था कि बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
तालाब में नहाते अधिक पानी होने से चारों बच्चे डूबने लगे। इस दौरान किसी की नजर डूब रहे किशोरों पर पड़ी। भारी जद्दोजहद के बाद किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। परिजन एंबुलेंस की मदद से सभी को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे मो. कैफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम को बच्चों के इलाज के लिए लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें