विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री ने सारनाथ में की धमेख स्तूप की परिक्रमा, विश्व शांति का दिया संदेश

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 05:22 PM (IST)

निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो एस रिनंपोछे ने सारनाथ में धमेख स्तूप की परिक्रमा कर विश्व शांति के ...और पढ़ें

तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री ने सारनाथ में की धमेख स्तूप की परिक्रमा।

तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री ने सारनाथ में की धमेख स्तूप की परिक्रमा।

HighLights

  1. पूर्व तिब्बती पीएम ने सारनाथ में धमेख स्तूप की परिक्रमा की।

  2. प्रो रिनंपोछे ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना व पूजा की।

  3. उन्होंने मानवता व सुखमय जीवन हेतु शांति का संदेश दिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो एस रिनंपोछे बुधवार को सुबह भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में धमेख स्तूप की परिक्रमा कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा किए।

पूर्व प्रधानमंत्री प्रो एस रिनं पोछे ने कहा कि शांति के मार्ग पर चल कर विश्व में मानवता स्थापित की जा सकती है । शांति से ही संसार व जीवन सुख मय हो सकता है। अंहकार की जीवन में उथल पुथल लाता है और अंहकार ही शांति के मार्ग में अवरोध पैदा करता है।

उसके पूर्व सुबह 9 बजे पुरातात्विक खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के आस्था का केंद्र धमेख स्तूप की परिक्रमा करने के बाद विश्व मंगलकामना के लिए पूजा की।इस दौरान काफी देर तक धमेख स्तूप को निहारते रहे। वहीं खंडहर परिसर घूमने आए हिमालयी य क्षेत्र के बौद्ध अनुयायी एवं पर्यटकों से बातचीत की।

इसके बाद मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे जहां पर विहाराधिपति भिक्षु आर सुमिता नंद थेरो ने भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन कराया।इस दौरान कुलपति प्रो वांगचुक दोरजे नेगी,गेशे तेनजिंग लेक, डॉ सुशील सिंह, डॉ चोंगा सहित अन्य लोग शामिल रहे।