वनमंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास, 136 जर्जर सड़कों का होगा नवीनीकरण
मऊ में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने 136 विकास कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को किया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM (IST)
मऊ, जेएनएन। नगर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने 136 विकास कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को किया। बता दें, यहां वर्षों से जर्जर 136 सड़कों की सरकार ने सुधि ली जिससे क्षेत्रीय लोग काफी खुश हैं। 20 करोड़ की लागत से इन सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत का काम शुरू
होगा। इस दौरान सांसद हरिनारायन राजभर, एमएलसी यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें