विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतगणना के ल‍िए वाराणसी नगर में 3105 प्रगणक घर-घर जाकर संकलित करेंगे परिवारों का ब्योरा

By Arun Kumar Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 11:33 AM (IST)

वाराणसी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें 3105 प्रगणक और 532 सुपरवाइजर शामिल ...और पढ़ें

वाराणसी जनगणना 2027: 3105 प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे परिवारों का ब्योरा।

वाराणसी जनगणना 2027: 3105 प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे परिवारों का ब्योरा।

HighLights

  1. जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण वाराणसी में शुरू।

  2. 3105 प्रगणक और 532 सुपरवाइजर डेटा करेंगे संकलित।

  3. 1 दिसंबर 2026 से घर-घर जाकर होगी जनगणना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर प्रशिक्षण केंद्रों तक सरगर्मी तेज हो गई है। इस क्रम में शहर के सभी आठ जोनों (प्रशासनिक चार्ज) में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस व्यापक अभियान के तहत कुल 3105 प्रगणक और 532 सुपरवाइजर घर-घर जाकर नागरिकों का सटीक डेटा संकलित करेंगे। अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने मंगलवार को जेपी मेहता इंटर कालेज पहुंचकर प्रशिक्षुओं को बताया कि वे जनगणना नियमावली और तकनीकी बारीकियों को बेहद गंभीरता से सीखें, ताकि फील्ड वर्क के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवारों से आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी।

जोनवार प्रशिक्षण केंद्रों में नेशनल इंटर कालेज आदमपुर, बंगाली टोला इंटर कालेज भेलूपुर, राजकीय क्वींस इंटर कालेज दशाश्वमेध, राजकीय क्वींस इंटर कालेज कोतवाली, जेपी मेहता इंटर कालेज वरुणापार, सुधाकर महिला विद्यालय सारनाथ, सिल्वर ग्रोव स्कूल ऋषि मांडवी और प्रभु नारायण इंटर कालेज रामनगर शामिल हैं।