पुलिस चौकी के पास झारखंड से अाए व्यापारी के बैग जांच करने के बहाने एक लाख तीस हजार रुपये उड़ाए
चेतगंज थाना अंतर्गत बेनियाबाग पुलिस चौकी से पहले झारखंड गढ़वा निवासी मोहम्मद इलायस से एक लाख तीस हजार की लूट हुई है।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 10:13 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। चेतगंज थाना अंतर्गत बेनियाबाग पुलिस चौकी से पहले झारखंड गढ़वा निवासी मोहम्मद इलायस से एक लाख तीस हजार की लूट हुई है। इलायस हड़हा सराय में आर्टिफिशियल सामान लेने आये थे। उन्हें चौकी से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति पुलिस वाला बताकर सामान चेक करने के बहाने बैग से एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी को जब यह आभास हुआ तो उसने तत्काल पिकेट पर खड़े सिपाहियों से घटना बताई। जिसके बाद थाने के तहरीर दिया। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया की जांच चल रही है पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। घटना को लेकर नगर में चर्चा होती रही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें