विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown in varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में राहत सामग्री का हो रहा वितरण

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2020 02:43 PM (IST)

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में राहत सामग्री का हो रहा वितरण।

Lockdown in varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में राहत सामग्री का हो रहा वितरण
Lockdown in varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में राहत सामग्री का हो रहा वितरण

वाराणसी, जेएनएन। लोक समिति और मुहीम संस्था के सौजन्य से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के युवाओं ने कोरोना संक्रमण के संकट से हुए लॉक डाउन के दौरान परेशानी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के अभियान में आगे आये और रविवार को सैकड़ो जरूरतमन्द परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया। इस नेक पहल के लिये  वाराणसी में जन सरोकारों के साझा संगठन "साझा संस्कृति मंच" लोक समिति, मुहिम संस्था और आशा ट्रस्ट के आह्वान पर राहत कार्य अभियान में नागेपुर के दर्जनों युवा आगे आये हैं और क्षेत्र में पिछले कई दिन से जरूरत मन्द लोगों को लगातार राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। लोगों ने आम जनता, व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित किया और नागेपुर, असवारी, भीमचण्डी, चक्रपानपुर, भतपुरवां, करधना गाँव के गरीब, दलित बस्तियों में जरूरतमन्द  करीब 273 परिवारों तक राहत सामग्री वितरित किया।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि अब तक करीब 530 परिवारों में राहत सामग्री बांटी जा चुकी है। एक परिवार के लिये 15 दिन के लिए पर्याप्त चावल, आटा, दाल, सब्जी, तेल, मास्क, बिस्किट, नमक, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पैकिंग प्रतिदिन लोक समिति आश्रम में की जा रही है, जहां से आसपास के गांवों में वितरित की जा रही है।

इस अवसर पर मुहिम संस्था की स्वाति सिंह ने बताया कि लोक समिति मुहिम संस्था और आशा ट्रस्ट की ओर से करीब 1500 परिवारों तक राहत सामग्री बांटने का लक्ष्य रखा है, यह अभियान कोरोना संकट से पूरी तरह मुक्ति मिलने तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को राहत सामग्री देने के साथ साथ साफ सफाई, बाहर नही निकले और एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की भी अपील किया और कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण और उसके बचाव के उपाय की भी जानकारी दिया।  

इस अवसर पर मुकेश प्रधान, राकेश, विनोद, अनीता, सोनी, रामबचन, अमित, श्यामसुन्दर, गुड्डी, नन्दलाल मास्टर, रामकिंकर, स्वाती सिंह, महेंद्र अमित, आशा, सुनील, पंचमुखी, मनीष, गोलू, अरविन्द, सोनू आदि लोग शामिल रहे।