Move to Jagran APP

केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में चल रहे विकास कार्य अंतिम चरण में हैं।

By Edited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 11:40 AM (IST)
केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद
केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

वाराणसी, जेएनएन। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर का इंग्लिशिया लाइन की तरफ विस्तार करने में आडे़ आ रहीं बाधाएं जल्द दूर करें ताकि काशीवासियों को इसका लाभ मिल सके। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सेतु निगम के अधिकारियों को दी। वह इस फ्लाईओवर का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर ब्यू कटर लगाने और सर्विस लेन का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। उपमुख्यमंत्री ने पांडेयपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में चल रहे विकास कार्य अंतिम चरण में हैं।

loksabha election banner

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर बेतहाशा खर्च के आरोप पर उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष के आगमन पर स्वागत करना हमारा दायित्व है। हम लोग तो अतिथि देवो भव वाले हैं। विपक्ष का काम आरोप लगाना है। शाहीनबाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन के प्रश्न पर कहा कि वह नौटंकी है जो ज्यादा दिन नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं से मिल बढ़ाया उत्साह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाया। वह सुबह नौ बजे लहरतारा क्षेत्र में भाजपा कैंट मंडल के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा के आवास पहुंचे। यहां परिवार का हाल जाना। इसके बाद वह पांडेयपुर क्षेत्र के काली मंदिर के समीप खादी बोर्ड के सदस्य दिलीप सोनकर के आवास पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह वापस सर्किट हाउस पहुंच सोनभद्र रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्ष क्रमश: हंसराज विश्वकर्मा और विद्यासागर राय आदि मौजूद थे। रविवार को प्रयागराज से सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ चंदौली के सैयदराजा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.