Move to Jagran APP

इंग्लिशिया लाइन की तरफ फ्लाइओवर विस्तार जल्द, सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को फ्लाइओवर के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 09:50 AM (IST)
इंग्लिशिया लाइन की तरफ फ्लाइओवर विस्तार जल्द, सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश
इंग्लिशिया लाइन की तरफ फ्लाइओवर विस्तार जल्द, सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश

वाराणसी, जेएनएन। फ्लाइओवर का इंग्लिशिया लाइन की तरफ विस्तार में जो बाधा है उसे दूर कर उसे जल्दी से जल्दी पूरा करें। तभी फ्लाईओवर का पूरा लाभ काशीवासियों को मिलगा। ये निर्देश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को फ्लाइओवर के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।

loksabha election banner

वह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान एक कार्यकर्ता के आवास से लौटते समय फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अधिकारियों को सड़क पर ब्यूकटर लगाने और सर्विस लेन को जल्दी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह एक अन्य कार्यकर्ता के पांडेयपुर स्थित आवास चले गए। वहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। निर्माण कार्य निर्णायक दौर में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर व्यय के आरोप पर उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष के आगमन पर उसका स्वागत करना हमारा दायित्व है। हम लोग तो अतिथि देवो भव वाले हैं। विपक्ष का काम आरोप लगाना है। शाहीनबाग के प्रश्न पर कहा कि वह नौटंकी है। ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

कार्यकर्ताओं से मिल बढ़ाया उत्साह

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाया। वह सुबह नौ बजे के करीब लहरतारा स्थित भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा के आवास पहुंचे। वहां पर पूरे परिवार का हाल जाना। इसके बाद वह पांडेयपुर क्षेत्र के काली मंदिर के समीप स्थित खादी बोर्ड के सदस्य दिलीप सोनकर के आवास पहुंचे। वहां पर कुछ देर रुकने के बाद वह वापस सर्किट हाउस चले गए। जहां से सोनभद्र के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.