पूर्वांचल में गंगा में घटाव का रुख, तटवर्ती इलाकों में मिली राहत, बलिया में खतरा बिंदु से नीचे Varanasi news
पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख अब घटाव की ओर है वाराणसी में गंगा अब दोबारा घाटों से नीचे पहुंचने लगी हैं।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख अब घटाव की ओर है, वाराणसी में गंगा अब दोबारा घाटों से नीचे पहुंचने लगी हैं। कई दिनों से बलिया जिले में खतरे के निशान से ऊपर चल रही गंगा नदी अब चेतावनी बिंदु पर आ गई हैं। गंगा नदी में घटते जलस्तर से जहां तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं दूसरी ओर गंगा में नौका संचालन शुरू होने के बाद नाविकों को भी राहत मिली है।
बीते चौबीस घंटों में गंगा नदी का जलस्तर काफी कम हुआ है। बुधवार की सुबह बलिया जिले में गंगा खतरा बिंदु से 11 सेमी तक नीचे आ गई हैं। घटाव का यही रुख बना रहा तो अगले एक दो दिन में गंगा यहां चेतावनी बिंदु से भी कम हो जाएंगी। वहीं वाराणसी में घटाव होने के बाद अब घाटों पर गंगा गाद व कीचड़ छोड़ते हुए जा रही हैं। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में आने वाले पर्यटकों को काफी दुश्वारी भी झेलनी पड़ रही है।
जिला |
खतरा | चेतावनी | वर्तमान | रुख |
मीरजापुर | 77.72 | 76.724 | 73.19 | घटाव |
वाराणसी | 71.26 | 70.26 | 67.89 | घटाव |
गाजीपुर | 63.10 | 62.10 | 61.38 | घटाव |
बलिया | 57.61 | 56.61 | 57.50 | घटाव |