पूर्वांचल में गंगा में एक बार फिर बढ़ने लगा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी चिंता Varanasi news
पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख एक बार फिर से बढ़ाव की ओर है। हालांकि सिर्फ बलिया जिले में ही गंगा चेतावनी बिंदु के पार होने से चिंता बनी हुई है।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख एक बार फिर से बढ़ाव की ओर है। हालांकि सिर्फ बलिया जिले में ही गंगा चेतावनी बिंदु के पार होने से चिंता बनी हुई है। कई दिनों के घटाव के बाद मंगलवार की शाम से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। फाफामऊ और प्रयागराज में जहां गंगा बढ़ाव पर हैं वहीं दूसरी ओर शहजादपुर में गंगा अब घटाव पर हैं। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे बाद गंगा में दोबारा घटाव का रुख हो सकता है। हालांकि चंबल नदी का पानी छोड़े जाने से भी दोबारा गंगा में उफान की संभावना जताई जा रही है।
वहीं गंगा में दो दिनों से लगातार जलस्तर में बढाव से अब तटवर्ती इलाकों में दोबारा चिंता का माहौल बनने लगा है। जबकि पूर्वांचल और मैदानी क्षेत्रों में दो दिनों से बारिश नहीं होने से स्थानीय परिस्थितियों की वजह से बढने वाला जलस्तर अब नहीं बढेगा। वहीं गंगा में हो रहा बढ़ाव मामूली होने से जहां चिंता कम हुई है वहीं सहायक नदियों में भी जलस्तर कम गति से बढने से चिंता कम हुई है। हालांकि तटवर्ती इलाकों में घाघरा और गंगा के कुछ इलाकों में कटाव होने से खेत नदी में विलीन होने से किसानों में चिंता बनी हुई है।
जिला |
खतरा | चेतावनी | वर्तमान | रुख |
मीरजापुर | 77.72 | 76.724 | 73.33 | बढ़ाव |
वाराणसी | 71.26 | 70.26 | 67.80 | बढ़ाव |
गाजीपुर | 63.10 | 62.10 | 61.02 | बढ़ाव |
बलिया | 57.61 | 56.61 | 56.94 | बढ़ाव |