Move to Jagran APP

चेतावनी बिंदु के समीप पहुंचा गंगा का जलस्तर, प्रति घंटे चार सेमी से बढ़ रहा जलस्तर Varanasi news

काशी में गंगा का जलस्‍तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार की शाम को प्रति घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़कर गंगा का जल स्तर 69.06 मीटर तक तक पहुंच गया था।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 11:25 AM (IST)
चेतावनी बिंदु के समीप पहुंचा गंगा का जलस्तर, प्रति घंटे चार सेमी से बढ़ रहा जलस्तर Varanasi news
चेतावनी बिंदु के समीप पहुंचा गंगा का जलस्तर, प्रति घंटे चार सेमी से बढ़ रहा जलस्तर Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। काशी में गंगा का जलस्‍तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार की सुबह आठ बजे तक प्रति घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़कर गंगा का जल स्तर 69.57 मीटर तक पहुंच गया है। यही गति शनिवार को दिन चढ़ने तक बरकरार रही। अगर यही रफ्तार रही और स्थिर नहीं हुई तो रात तक गंगा वाराणसी में चेतावनी बिंदु को पार कर सकती हैं।

loksabha election banner

इसको लेकर प्रशासन ने घाटों पर चेतावनी जारी कर स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं को सतर्क कर दिया है। साथ ही नौकायन भी बंद कर दिया गया है। घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गंगा एवं पलट प्रवाह की जद में आई वरुणा के निचले हिस्सों के कई घरों में पानी घुसने लगा है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी भी करने लगे हैं।दरअसल मध्‍य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद चंबल सहित कई अन्‍य नदियों का पानी छोड़ा गया था जो यमुना में मिलने के बाद गंगा के जलस्‍तर को प्रयागराज में मिलने के बाद बढाए हुए है। अब यही पानी गंगा के रास्‍ते पूर्वांचल में चिंता का सबब बना हुआ है। 

दो दिन से बढ़ रहा था जलस्‍तर

बुधवार की शाम से ही गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है, लेकिन उस दिन रफ्तार कम थी। गुरुवार को बढ़ाव की रफ्तार प्रति घंटे छह सेमी हो गई, सुबह जहां यहां पर गंगा का जल स्तर 66.84 मीटर ही था वहीं शाम सात बजे तक यह आंकड़ा 67.72 मीटर तक तक पहुंच गया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक बढ़ कर यह आंकड़ा 68.64 मीटर हो गया। वहीं शाम छह बजे तक गंगा 69 मीटर के ऊपर बहते हुए 69.06 मीटर पर आ गईं। वैसे इस साल सबसे अधिक 21 अगस्त को 69.97 मीटर तक जल स्तर पहुंचा था। इसके कारण सामनेघाट पुराना पुल, सरैया शैल पुत्री, नखी घाट आदि इलाकों में पानी घुस गया था। नदी किनारे कालोनियों में बसे लोगों की धुकधुकी भी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से चेतावनी भी जारी कर दी गई है। घाटों पर दुकानें भी हटा ली गई है। गंगा शहजापुर, फाफामऊ, प्रयागराज, सीतामढ़ी, मीरजापुर, गाजीपुर एवं बलिया तक बढ़ रही हैं। बलिया में गंगा खतरे के निशान को पार गईं हैं।

बलिया में खतरा बिंदु पार

इस समय गंगा बलिया जिले में चेतावनी बिंदु को पार कर खतरा बिंदु के भी ऊपर बह रही है। वहीं गाजीपुर जिले में गंगा चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंच चुकी है। इस समय दोनों ही जिलों में गंगा चुनौती दे रही हैं। वहीं बलिया जिले में दुबे छपरा रिंग बंधे पर दबाव बनने लगा है जबकि इसके अलावा कई इलाकों में कटान भी हो रहा है जिससे काफी दुश्‍वारियां भी तटवर्ती इलाकों में बढ़ गई हैं। जबकि वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु से लगभग 60 सेंटीमीटर नीचे है। जबकि प्रयागराज और फाफामऊ में अभी भी गंगा में बढ़ाव का रुख बने होने से अगले चौबीस घंटों तक पूर्वांचल में बढ़ाव का रुख बना ही रहेगा। 

गंगा में बढ़ाव का रुख - सुबह आठ बजे

जिला

 

खतरा चेतावनी वर्तमान रुख 
मीरजापुर 77.72 76.724 75.41 बढ़ाव
वाराणसी 71.26 70.26 69.57 बढ़ाव
गाजीपुर 63.10 62.10 62.57 बढ़ाव
बलिया 57.61 56.61 58.03 बढ़ाव

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.