विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर शो रिहर्सल के कारण उड़ानें विलंबित, यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 04:05 PM (IST)

बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर शो के रिहर्सल के कारण लगातार दूसरे दिन उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा ...और पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर शो रिहर्सल से उड़ानें बाधित यात्री परेशान।

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर शो रिहर्सल से उड़ानें बाधित यात्री परेशान।

HighLights

  1. बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर शो रिहर्सल से उड़ानें प्रभावित हुईं।

  2. इंडिगो की दो उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं।

  3. यात्रियों को लगातार दूसरे दिन भारी असुविधा झेलनी पड़ी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर शो के रिहर्सल के चलते एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से अनुमति न मिलने के कारण गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

प्रभावी उड़ानें और यात्री विवरण
इंडिगो (वाराणसी से चेन्नई, उड़ान 6E 6044)बाद में 141 यात्री विमान में बैठ चुके थे, जिन्हें वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। यह उड़ान लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर 2:24 बजे रवाना हुई।

अहमदाबाद से आकर पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 6884 यह विमान भी एयर शो के चलते तीन घंटे की देरी से दोपहर 2:15 बजे पुणे के लिए रवाना हुआ, जिसमें 92 यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार कर रहे थे (हालाँकि एयरलाइंस के अनुसार इस पुणे की फ्लाइट के समय में पहले से ही परिवर्तन की घोषणा की गई थी)।

सुबह करीब 11 बजे एयर शो रिहर्सल के समय सुरक्षा कारणों से एटीसी ने टेक-ऑफ की अनुमति नहीं दी। विमान से उतारे गए यात्रियों के लिए एयरलाइंस की ओर से नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की गई। दोपहर 2 बजे रिहर्सल समाप्त होने और हरी झंडी मिलने के बाद इन उड़ानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।