विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में बोरी में रखे संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में धमाके से पांच वर्षीय मासूम घायल, हालत गंभीर

By Sujeet SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 03:08 PM (IST)

वाराणसी के कपसेठी बाजार में एक जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक पैकेट में अचानक हुए धमाके से पांच वर्षीय ...और पढ़ें

HighLights

  1. कपसेठी बाजार के जनरल स्टोर में संदिग्ध विस्फोटक फटा।

  2. पांच वर्षीय मासूम कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हुआ।

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, सुरक्षा मानकों पर सवाल।

जागरण संवाददाता, (सेवापुरी) वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार को एक जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में अचानक विस्फोट होने से पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। 

परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को कपसेठी चौराहे पर स्थित शर्मा क्लीनिक में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हेरिटेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता हैं कि कपसेठी बाजार में स्थित जायसवाल जनरल स्टोर के अंदर रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में ब्लास्ट होने से घर के खिड़की, दरवाजा, ईंट से बनी रेलिंग टूट गए।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे पांच वर्षीय कार्तिक जायसवाल पुत्र आशीष जायसवाल किसी तरह दुकान के अंदर पहुंच गया। इसी दौरान पैकेटो में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज था कि लोग इकट्ठा हो गए परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख रोने चिल्लाने लगे।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुकान में विस्फोटक किसके अनुमति के तहत रखे गए थे और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता है।। इस मामले में पूछे जाने पर कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया विस्फोट हुआ है जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।।