विवादित पोखरी की भूमि पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग में पांच घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
सरायमीर कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास विवादित पोखरी की भूमि को कब्जा करने को लेकर शनिवार की रात फायरिंग हुई।
आजमगढ़, जेएनएन। सरायमीर कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास विवादित पोखरी की भूमि को कब्जा करने को लेकर शनिवार की रात फायरिंग हुई। इस घटना में पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही गांव निवासी आबिद, राशिद मिस्त्री एवं मजदूर लेकर विवादित भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी भूमि के बगल में बरदह थाना क्षेत्र के फैटी गांव निवासी नैयर की भी है। आबिद पुत्र स्व अबू हुजैफा का आरोप है कि फूफा शरफुद्दीन शनिवार की रात बाउंड्री वॉल के अंदर बैठे थे उसी दौरान फॉर्च्यूनर कार व बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मजदूर सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।