लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर के स्टोर में लगी आग, काफी सामान जलकर राख
रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही पता चला है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:54 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। रविवार की देर रात रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही पता चला है। हादसे की जानकारी होने के बाद कर्मचारी अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र सहित पानी डाल कर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारी घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाये।
जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक स्टोर रुप में रखा हुआ काफी सामान जल चुका था। इस दौरान अस्पताल कर्मी व भर्ती मरीजों के बीच किसी अनहोनी की आशंका में हड़कंप मचा रहा। आननफानन सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। संयोग रहा कि आग पास के पैथोलॉजी तक नहीं पहुंची वरना बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें