विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जान लें चीनी का फुटकर भाव, चाय की अड‍़‍ियों पर भी जानें प्रभाव

By Anurag Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 12:05 PM (IST)

वाराणसी में चीनी के फुटकर भाव में 2 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली ...और पढ़ें

वाराणसी में चीनी के दाम गिरे, उपभोक्ताओं को मिली राहत।

वाराणसी में चीनी के दाम गिरे, उपभोक्ताओं को मिली राहत।

HighLights

  1. चीनी के फुटकर भाव में 2 रुपये की गिरावट।

  2. वाराणसी में अब 63 रुपये प्रति किलो बिक रही चीनी।

  3. थोक मंडी में भी चीनी की कीमतों में कमी आई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश भर में चीनी का भाव स्‍वाद कसैला करने पर उतारू है तो पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय सीट में भी चीनी का भाव आसमान पर है। यहां चाय की अड़‍ियों पर कुछ जगहों पर कीमतों में एक रुपये का इजाफा हो गया है तो कुछ दुकानों पर कप का साइज छोटा हो गया है। यानी चुस्‍क‍ियों पर भी राष्‍ट्रीय पेय का स्‍वाद ब‍िगड़ा है। 

चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। फुटकर बाजार में चीनी के भाव में दो रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले 65 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 63 रुपये किलो हो गई है। थोक मंडी में कीमत घटने का असर फुटकर बाजार में भी देखने को मिला।

खोजवां बाजार के किराना दुकानदार सचिन ने बताया कि एक सप्ताह पहले चीनी का भाव बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। मंगलवार दोपहर बाद थोक मंडी में कीमत कम होने के बाद फुटकर भाव में भी गिरावट आई। थोक मंडी से मंगलवार को 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चीनी की आवक हुई।

एक सप्ताह पहले यह 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। विश्वेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता ने बताया कि चीनी की थोक कीमत में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। महाराष्ट्र में चीनी के भाव में करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की कमी आने से थोक बाजार में कीमतों में तेजी नहीं आई है।

एडीएम आपूर्ति अमित कुमार ने दो दिन पूर्व ही थोक चीनी विक्रेताओं के साथ बैठक कर कालाबाजारी व जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रतिदिन स्टाक को पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश दिया था। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को रिपोर्ट देनी थी। व्यापारियों ने भी सहमति जताई थी।