Move to Jagran APP

राजनीति को सेवा के रूप में कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संबोधित

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसे बनाने में लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 02:35 AM (IST)
राजनीति को सेवा के रूप में कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संबोधित
राजनीति को सेवा के रूप में कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संबोधित

वाराणसी, जेएनएन। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसे बनाने में लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी जवानी खपाकर, भविष्य और परिवार की परवाह न करते हुएं पार्टी की बेहतरी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज हमें जो सत्ता मिली है वो पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का हम पर विश्वास का परिणाम है। राजनीति को सेवा का आधार बनाकर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य है।

loksabha election banner

सुरेश खन्ना बतौर मुख्य अतिथि शुक्रवार को वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों का वर्चुअल सम्मेलन कर रहे थे। कहा कि पिछले चार महिनों से हम कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार पुरी ताकत के साथ इसको रोकने में लगी हुई है। जो लोग इस महामारी से प्रभावित हुए है उनके आंसू पोछने का कार्य सरकार ने किया है। गरीबो को राशन, किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं को जनधन खाते के माध्यम से सहायता, श्रमिकों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने किया। संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने किया।

हमारा एमपी विश्व में भारत का गौरव

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा हम काशीवासी भाग्यशाली हैं कि हमारा एमपी देश का पीएम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत की परम्परा है कि वो दूसरों के दुख सुख में हमेशा साथ देता है।

44 क्षेत्रों में हुआ जनसंवाद

भाजपा का वर्चुअल जनसंवाद 44 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ। इसमें केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय, कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम तथा स्वावलंबी व सामथ्र्यवान भारत निर्माण में जनभागीदारी पर चर्चा हुई।

इनकी रही भागीदारी

सम्मेलन में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, मोहितोष नारायण सिंह, नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, डॉ सुनील मिश्रा, जेपी सिंह, राकेश सिंह अलगू, अरविंद सिंह, ई अशोक यादव, साधना वेदांती, अशोक कुमार एडवोकेट, अशोक पटेल, डॉ रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, किशन कन्नौजिया, डॉ. अनुपम गुप्ता, कुणाल पांडेय एवं संतोष सोलापुरकर आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.