फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कैफी आजमी के लगाए बाग का किया निरीक्षण Azamgarh news
फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी अपने पैतृक गांव प्रवास के पहले दिन स्व. कैफी आज़मी के द्वारा लगाए गए पत्नी शौकत कैफी के नाम मोती बाग का निरीक्षण किया।
आज़मगढ़, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी अपने पैतृक गांव प्रवास के पहले दिन स्व. कैफी आज़मी के द्वारा लगाए गए पत्नी शौकत कैफी के नाम मोती बाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके बाग में जा रहे नाले के गन्दे पानी पर उनहोंने नाराजगी जताई। कैफी आज़मी गल्र्स कालेज पहुंचने पर शाबाना स्कूल की छात्राओं से रूबरू हुईं। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन को अक्षरश: पालन करने की लोगों से अपील की।
स्कूल में छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा 1090 एवं अन्य पोस्टर के माध्यम से स्लोगन बनाये गए जिसे शबाना ने देखा और छात्रों की सराहना की। शबाना आज़मी ने कहा कि कैफी साहब लडकियों की शिक्षा को अहम मानते थे। कैफी साहब ऐसे व्यक्ति थे जिनकी शायरी के फलसफे व उनके जीवन में फर्क नहीं था। जो उन्होंने कहा उसी हिसाब से जीया। वे लड़कियों के लिये महफूज़ तालीम के हिमायती थे। शबाना ने छात्रों से कहा कि लड़का लड़की में भेदभाव नही रखना चाहिये। खास तौर से लड़कियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। बाल बिवाह कानूनी अपराध है। शादी के दौरान लड़का लड़की के बीच के उम्र का अनुपात 18 और 21 वर्ष होना चाहिये।
शाबाना ने कैफी आज़मी गल्र्स कालेज के ऊपरी तल पर निर्माणाधीन कमरों के गुणवत्ता को देखा और ठेकेदार से शीघ्र कार्य पूरा करने के लिये कहा। स्कूल में सोलर पैनल लगाने की जानकारी ली और बिजली कट जाने के बाद पैनल के बारे में सोलर इंस्टालेशन इंचार्ज से पूछा। इस मौके पर मिजवां सोसाइटी प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, प्रिंसिपल शेख समीना आज़मी, उषा, आरती, शीला, विजय बहादुर, गुड़िया, शगुफ्ता परवीन, मिथलेश, अज़हत, लल्लन प्रजापति, मुकेश सिंह शामिल थे।