#वारदात : जेल के अंदर दो बंदी गुटों में मारपीट, एक कैदी घायल, जेल में अफरातफरी
आजमगढ जिला कारागार इटौरा में शुक्रवार की शाम को दो बंदी गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई इस मारपीट में एक कैदी घायल हो घायल हो गया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 04:05 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 04:10 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। जिला कारागार इटौरा में शुक्रवार की शाम को दो बंदी गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक कैदी घायल हो घायल हो गया। मारपीट की घटना से जेल में अफरातफरी मच गई। दूसरे दिन शनिवार की दोपहर को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने जेल में पहुंच कर घटना की छानबीन की। जेल अधीक्षक की ओर से मारपीट के मामले में सात बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सिधारी थाने पर तहरीर दे दी गई है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से इस मामले में अधिक जानकारी नही दी गई है। शनिवार को आपसी विवाद शांत रहने की सूचना है। गुटों पर नजर रखने के लिए जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें