मुंबई और हडपसर के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, वाराणसी में भी मिलेगा ठहराव
रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी के रास्ते मुंबई और हडपसर के लिए विशेष ट्रेनें ...और पढ़ें

वाराणसी से मुंबई और हडपसर के लिए चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें।
HighLights
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनें।
वाराणसी के रास्ते मुंबई, हडपसर, गाजीपुर सिटी को जोड़ेंगी।
11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक होगा ट्रेनों का संचालन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेलवे त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी के रास्ते मुंबई और हडपसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 01124 मऊ - एलटीटी स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करेगी।
सुबह 9.50 बजे वाराणसी जंक्शन पर ठहराव लेकर यह ट्रेन वाया प्रयागराज छिवकी, मैहर, इटारसी, नासिक रोड समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। अगले दिन शाम 4.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या - 01123 एलटीटी - मऊ स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से चलेगी। अगले दिन शाम 3.50 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी।
दूसरी गाड़ी संख्या - 01431 हडपसर - गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार और मंगलवार को प्रारंभिक स्टेशन हडपसर से सुबह 6.55 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 3.10 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। रात्रि 8.15 बजे तक गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या - 01432 गाजीपुर सिटी - हडपसर स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक किया जा रहा है।
यह ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन गाजीपुर सिटी से रविवार एवं गुरुवार को सुबह चार बजे बनकर चलेगी। जो सुबह 8.20 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। अगले दिन शाम 4.20 बजे तक हडपसर आएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या - 01052 बनारस - एलटीटी स्पेशल ट्रेन वाराणसी जंक्शन से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को रात्रि 8.50 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों के चलने बर्थ की परेशानी काफी हद तक कम होगी।
