वाराणसी में युवती को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
वाराणसी में फूलपुर पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र को ...और पढ़ें

वाराणसी में युवती से दुष्कर्म और अपहरण मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार।
HighLights
फूलपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार।
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप।
कठिरांव निवासी विपिन और विजय सैनी पकड़े गए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी (पिंडरा)। फूलपुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में सोमवार को कठिरांव निवासी विपिन कुमार सैनी (22) और उसके पिता विजय कुमार सैनी (46) को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री 24 सितंबर को पढ़ने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। आरोप है कि विपिन अपने साथियों के साथ उसे बहला-फुसलाकर और धमकाकर ले गया। युवती पर शादी का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विपिन ने युवती को जानने और उससे प्रेम करने की बात कही। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस कई धाराओं की बढ़ोतरी की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
