किसानों को छह प्रतिशत पर मिलेगा छह लाख तक ऋण सुविधा, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 23 जुलाई से 6% ब्याज पर 6 लाख रुपये ...और पढ़ें

किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक का ऋण: मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना।
HighLights
लघु-सीमांत किसानों को 6% ब्याज पर ऋण सुविधा।
मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना 23 जुलाई से शुरू होगी।
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत कृषकों को छह प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इसे लेकर कमिश्नरी सभागार में किसानों की उपस्थिति में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना की लांचिंग करेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कमिश्नरी आडिटोरियम में सुबह नौ बजे से आयोजन किया जाएगा। योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लघु एवं सीमांत कृषकों को छह लाख रुपये तक का ऋण देगा।
कार्यक्रम में सभी विधायक समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे। योजना कृषकों के हित में अभूतपूर्व और सबसे सस्ता ऋण सुविधा है। बताया गया कि सहकारी बैंक से संपर्क कर इस पूरी योजना की जानकारी और प्रक्रिया को पूरा कर ऋण हासिल किया जा सकता है। खासकर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह योजना काफी मुफीद साबित होगी।
