मीरजापुर में सीएम को किसान ने दिया अमेरिकी सुपर पावर फूड, किसान के हौसले को सीएम ने सराहा
इसकी खेती करने से हर साल पांच लाख रुपये का मुनाफा भी होता है। यह सुनकर मुख्यमंत्री चौक गए। उन्होंने किसान से इसकी भरपूर मात्रा में खेती करने के लिए कहा जिससे इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
मीरजापुर [प्रशांत यादव]। राजगढ़ ब्लाक के रानीपुर बलुआ बजाहुर गांव निवासी किसान अजय कुमार ङ्क्षसह ने रविवार को टांडाफाल में गोपाष्टमी के अवसर पर अमेरिकी सुपर पावर फल भेंट किया। बताया कि यह फल बुढ़ापा नहीं आने देता हैं और हृदय रोग को कंट्रोल करने के साथ साथ प्लेटलेट भी बढ़ाता है। यह पुरी तरह से आयुर्वेद फल है। यहीं नहीं इसकी खेती करने से हर साल पांच लाख रुपये का मुनाफा भी होता है। यह सुनकर मुख्यमंत्री चौंंक गए। उन्होंने किसान से इसकी भरपूर मात्रा में खेती करने के लिए कहा, जिससे इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
किसान अजय कुमार ने बताया कि वे दो साल पहले 2018 में उद्यान अधिकारी मेवाराम के पास खेती में कोई उद्योग करने की जानकारी लेने गए थे। वहां उद्यान अधिकारी ने इस अमेरिकी सुपर पावर फल की खेती करने के लिए कहा। बताया कि इसकी खेती करने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ तो मिलेगा ही उन्हें मुनाफा भी होगा। यह सुनकर वे काफी प्रोत्साहित हुए और इस फल की खेती करने के लिए उनसे इसका पेड़ मंगवाने को कहा। दो महीने बाद प्रयागराज के कौसांबी से इसका पेड़ मंगवाया गया।
पेड़ आने पर इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद खेती करना शुरू कर दिया। बताया कि कम से कम एक एकड़ में इसकी खेती की जाती है। एक पिलर में 12 किलो फल पैदा होता है। एक एकड़ में 380 पोल गाड़े जाते हैं जिसमें लगभग साढ़े चार टन फूड की पैदावार होती हैं। एक साल में इस पर कुल चार लाख रुपये खर्च आते हैं। दूसरे साल लगभग एक लाख रुपये खर्च आएगा। इसके बाद यह अपने आप पैदा होने लगेगा। केवल मजदूरी खर्च 50 हजार रुपये साल आएगा। जबकि इसे बेचने पर पांच से छह लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह लगभग पांच लाख रुपये आमदनी होगी।
दो साल के बाद हर साल मिलेंगे पांच लाख रुपये
अमेरिकी सुपर पावर फल की खेती करने पर दो साल तक आपकों मुनाफा कम होगा। लेकिन दो साल के बाद हर साल पांच लाख रुपये का मुनाफा होगा।
इसका सेवन करने से क्या होंगे फायदे
अमेरिकी सुपर पावर फल का सेवन करने से बुढ़ापा देर में आएगा। ह्दय रोग की समस्या दूर होगी। प्लेटलेट बढ़ाएगा। यह पूरी तरह से आयुर्वेद दवा है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
कहांं होता हैं यह फल
अमेरिकी सुपर पावर फल कई देशों में काफी पंसद किया जाता है। मूल रूप से इसकी पैदावार अमेरिका में होती है। इसके अलावा श्रीलंका, थाइलेैंड, बीएयतनाम आदि देशाों में भी इसकी खेती होती है। चीन में सबसे अधिक इसको पंसद किया जाता है इसलिए इसका नाम ड्रैगन फूड पड़ गया है।
राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं अजय
राजगढ़ के रानीपुर बलुआ बजाहुर गांव निवासी अजय कुमार जिले के सबसे उर्जावान किसान माने जाते है। विदेशी फल की खेती करने के कारण इनको 2019 के फरवरी माह में पूर्व राज्यपाल राम नाइक सम्मानित कर चुके है। अजय कुमार ने कहा कि अगले साल से पेड़ भी तैयार करके बेचने लगेंगे।