विनीत के हत्यारोपितों को लंका थाने से छोड़े जाने पर भड़के परिजन, पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
विनीत यादव उर्फ धीरू की हत्या के आरोपितों पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने वाराणसी पुलिस मुख्यालय पर ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर नैपुरा निवासी विनीत यादव उर्फ धीरू की मौत के मामले में चार दिन बाद भी आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार के लोगों ने सोमवार दोपहर पुलिस मुख्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन किया।
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना था कि आरोपितों को हिरासत में लिए जाने के बाद भी लंका पुलिस ने छोड़ दिया। रविवार की रात में भी पीड़ित परिवार के लोग थाना लंका पहुंच पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी।
सोमवार को दूसरे दिन परिजन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों को साथ लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इसकी भनक लगते ही अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरि मीणा व डीसीपी गौरव बंसवाल मौके पर पहुंचे और परजन को कार्रवाई का भरोसा दिया तो परिजन धरने से उठे।
परिजन का कहना था कि 23 सितंबर की रात घटना के समय आरोपित रात दो बजे सीसीटीवी में टहलते दिखाई पड़े हैं। मुख्य आरोपित गोलू यादव फोन करके अपनी गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने के बहाने विनीत को बुलाया था।
